CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 6, 2024

रामायण: जब भी अरुण गोविल नहीं पहुंच पाते थे शूट पर तो Aslam Khan बन जाते थे ‘राम’

1987 में आई रामानंद सागर की रामायण लोकप्रियता के सभी रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब तक सबसे लोकप्रिय भारतीय शो में से एक मानी जाती है। जब दुनिया लॉकडाउन में थी तब ये शो दोबारा प्रसारित किया गया था और जब अयोध्या में श्रीराम लला विराजमान हुए तब भी इस शो को काफी याद किया गया। आज के इस लेख में हम उस मुस्लिम एक्टर के बारे में बात करने जा रहे हैं जिन्होंने इस रामायम में विभिन्न भूमिकाएं निभाकर लोगों का दिल जीता था।

रामायण में 11 से ज्यादा किरदार निभाने वाले असलम खान झांसी के रहने वाले हैं। मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वे वानर के मुखबिर राजा तुकाराम और सुग्रीव की भूमिका निभा चुके हैं। इसके अलावा उनका मुख्य किरदार समुद्र देवता था।

असलम खान ने रामायण की शूटिंग के दिनों को याद करते हुए बताया, कभी-कभी ऐसा होता था कि राम जी यानी अरुण गोविल जी सेट पर नहीं आते थे और राम जी वाले सीन का शूट करना होता था। रामानंद सागर जी भी तैयार रहते थे। बहुत भीड़ रहती थी। पूरी वानर सेना और गांव वाले भी आ जाते थे। तभी खबर आती थी कि राम नहीं आ रहे हैं आज तब सब परेशान हो जाते थे कि क्या करें। ऐसे में उन्हें राम का डुप्लिकेट बनाया जाता था। उन्हें राम का पूरा गेटअप पहनाया जाता था। उनके ज्यादातर लॉन्ग शॉट उन्हीं पर फिलमाए जाते थे।

कोविड के दौरान जब रामायण दोबारा प्रसारित की गई थी तब असलम खान का नाम फिर सुर्खियों में आया था। सोशल मीडिया पर उनके कई सारे मीम्स और चुटकुले वायरल हुए थे। लेकिन, अब वे ग्लैमर इंडस्ट्री की दुनिया के अलविदा कर कर आम आदमी की तरह अपनी जिंदगी यापन कर रहे हैं। रामायण के बाद उन्होंने ‘अलिफ़ लैला’, ‘श्री कृष्णा’, ‘सूर्यपुत्र कर्ण’ और ‘मशाल और हवाएं’ जैसे लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों में भी अपनी प्रतिभा दिखाई थी।