CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 18, 2024
Landy Paraga Goyburo

सोशल मीडिया स्टार और ब्यूटी क्वीन की गोली मारकर हत्या, सदमे में फैंस

फैशन जगत से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। पूर्व मिस इक्वाडोर प्रतियोगी लैंडी पैरागा गोयबुरो (Beauty Queen Landi Paraga) की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। लैंडी का एक CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें वह लॉस रियोस प्रांत में स्थित एक शहर के एक रेस्टोरेंट में नजर आ रही हैं। तभी अचानक कुछ हथियारबंद लोग आए और लैंडी को सरेआम गोली मार कर रफू चक्कर हो गए। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह खबर आते ही फैशन जगत में शोक की लहर फैल गई है।

इक्वाडोर की सुंदरी लैंडी पर्रागा गोयबुरो का एक कुख्यात गैंग लीडर के साथ रिश्ता था। यह खौफनाक वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। फुटेज में, दो बंदूकधारी रेस्तरां में घुसे और लैंडी के साथ-साथ एक और व्यक्ति को भी गोली मार दी। एक बंदूकधारी ने गोली चला दी और दूसरा दरवाजे पर खड़ा होकर देखता रहा। फायरिंग के बाद दोनों वहां से भाग निकले।

पुलिस हमले की जांच कर रही है

स्थानीय मीडिया के अनुसार लैंडी पर्रागा एक दिन पहले शादी में शामिल होने के लिए गोयबुरो आए थे। अगले दिन उन्हें गोली मार दी गई। हमले के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग

23 साल की छोटी उम्र में लैंडी पर्रागा गोयबुरो पूर्व ब्यूटी क्वीन के रूप में सुर्खियों में आईं थी। सोशल मीडिया पर उनके 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। इसके अलावा लैंडी अपनी स्पोर्ट्सवियर लाइन भी चलाती थीं। उनके आकस्मिक निधन से उनके प्रशंसकों को गहरा झटका लगा है।