रूस की कई समाचार वेबसाइटें हैक हुई हैं। इनके मुख्य पृष्ठ पर जो संदेश आने लगा, उसमें यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की निंदा की गई है।
वहीं, युद्ध को लेकर दिखाई जा रही खबरों से नाखुश रूस ने कुछ मीडिया मंचों पर रोक भी लगा दी है। इस कार्रवाई को असहमति दबाने के लिए राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन की सरकार की कोशिशों के प्रमाण के रूप में लिया जा रहा है।
हालांकि, वेबसाइट हैक करने के पीछे किसका हाथ है, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। मीडिया में ऐसा हस्तक्षेप रूस की आम जनता के बीच बढ़ती युद्ध-विरोधी भावना का संकेत माना जा रहा है।
More Stories
वड़ोदरा को किसको वोट करना चाहिए !!!
वडोदरा शहर – जिला में लोकसभा चुनाव के मतदान की तैयारी पूरी
International No Diet Day: क्या आप भी आज के दिन Diet से करने वाले है Cheating ?