CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 6, 2024

केंद्रीय मंत्री अजय टेनी की बर्खास्तगी पर अड़ा विपक्ष

लखीमपुर कांड पर संसद में विपक्ष ने कैबिनेट मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग की। विपक्षी सांसदों ने संसद में खूब हंगामा किया। राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर स्थगन नोटिस दिया। उन्होंने नोटिस में कहा कि लखीमपुर हिंसा को UP पुलिस की SIT ने सोची समझी साजिश बताया है। सरकार को तत्काल अजय मिश्रा को बर्खास्त करना चाहिए। हम सरकार से पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग करते हैं। लोकसभा मे ‘मंत्री इस्तीफा दो’ के नारे भी लगे। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।
वहीं, 12 सांसदों का निलंबन रद्द करने की मांग को लेकर विपक्ष ने राज्यसभा में हंगामा किया, लिहाजा राज्यसभा को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

भारत नेपाल के बीच बस सर्विस फिर से शुरू कर दी गई है। दोनों देशों के बीच बस सर्विस पर कोरोना की वजह से रोक लगी थी। आज दिल्ली-काठमांडू के बीच चलने वाली बस को दिल्ली के डॉ अंबेडकर स्टेडियम से रवाना किया गया। इसे पहले की तरह ही चलाया जाएगा। हालांकि, ट्रैवल के दौरान कोरोना की नई गाइडलाइंस का पालन करना जरूरी होगा।