CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 9, 2024

2024 के लिए ममता ने गठबंधन का किया ऐलान

09-09-22

भाजपा के खिलाफ लड़ने नीतीश,अखिलेश और हेमंत का साथ

ममता बनर्जी ने नहीं किया कांग्रेस का जिक्र

पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने कोलकाता में TMC की मीटिंग को संबोधित किया। उन्होंने ED और CBI को भाजपा सरकार का पालतू बताते हुए कहा कि ये जांच एजेंसियां हर दिन सुबह उठकर TMC नेताओं के घर छापा मारने जाती हैं। ममता बोलीं- 2024 में हम बंगाल से एक खेल की शुरूआत करेंगे। भाजपा को हराने के लिए बिहार CM नीतीश कुमार, झारखंड CM हेमंत सोरेन, अखिलेश यादव और बाकी दूसरे नेता साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।