CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 20, 2024

सेंसेक्स में मई महीने के 7 दिन में दूसरी बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 7.6 लाख करोड़ रुपए

देश भर में चल रहे चुनावी माहौल के बीच शेयर बाजार महीने में दूसरी बार औंधे मुंह गिर गया है।

शेयर बाजार में आज गुरुवार को मई महीने की दूसरी बड़ी गिरावट देखने मिली।आज सेंसेक्स 1062 अंक गिरकर 72,404 पर बंद हुआ। इससे पहले 3 मई को 1139 पॉइंट्स लुढ़का था।वहीं, निफ्टी में भी 345 अंक की गिरावट आई। निफ्टी 21,957 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट और 5 में तेजी देखने को मिली।

बाजार की इस गिरावट में निवेशकों के 7.6 लाख करोड़ रुपए डूब गए। BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 400 लाख करोड़ रुपए से नीचे गिरकर 393.34 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है। बुधवार को इन कंपनियों का मार्केट कैप 400.97 लाख करोड़ रुपए था।

ऑटो को छोड़कर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के सभी सेक्टर में गिरावट दिखने को मिली। निफ्टी ऑटो में 0.78% की तेजी रही। जबकि, ऑयल एंड गैस सेक्टर में सबसे ज्यादा 3.15% की गिरावट रही। FMCG में 2.47%, रियल्टी में 2.23% और मेटल में 2.87% की गिरावट रही।