CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 20, 2024

मुंबई ब्लास्ट के दोषी आतंकी याकूब की कब्र से पुलिस ने हटाई लाइटिंग

09-09-22

भाजपा ने उद्धव पर उठाए थे सवाल

मुंबई ब्लास्ट के दोषी रहे याकूब मेमन की कब्र को लेकर महाराष्ट्र में सियासी लड़ाई शुरू हो गई है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि उद्धव सरकार के कार्यकाल में कब्र के चारों ओर मार्बल और LED लाइट्स लगाई गईं। भाजपा नेता राम कदम ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें भी जारी की हैं। हालांकि, राम कदम के सवाल उठाए जाने के बाद मुंबई पुलिस ने कब्र से LED हटवा दी है।
राम कदम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर कहा था- गुनहगार याकूब की कब्र को क्यों सजाया गया है? जो शख्स सैकड़ों लोगों की मौत का जिम्मेदार था, उसकी कब्र को इतना सम्मान क्यों दिया जा रहा है? याकूब 1993 बम ब्लास्ट के दोषी रहा है और उसे सुप्रीम कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी।