CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 7, 2024

एशियाड में भारतीय हॉकी टीम ने किया कमाल, जापान को हराकर जीता गोल्ड

एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जापान को हराकर गोल्ड मेडल जीता है।

हांगझोउ में चल रहे एशियन गेम्स के 13वें दिन भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल हासिल हुआ है। भारतीय मेंस हॉकी टीम ने जापान को गोल्ड मेडल मैच में 5-1 से हराया। भारत ने 2018 एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज जीता था।भारत की ओर से मनप्रीत सिंह ने 25वें मिनट, हरमनप्रीत सिंह ने 32वें और 59वें मिनट, अमित रोहिदास ने 36वें मिनट और अभिषेक ने 48वें मिनट में गोल दागे। जापान से तनाका ने 51वें मिनट में टीम के लिए इकलौता गोल दागा।

इसी के साथ भारत ने आज 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल सहित कुल 8 मेडल जीत लिए है। कुल मेडल संख्या 95 हो गई है।

रेसलिंग में भारत को विमेंस 62 KG वेट कैटेगरी के बाद अब 76 KG फ्रीस्टाइल में भी ब्रॉन्ज मिला। भारत की किरण ने मंगोलिया की गैनबैट अरिउंजरगल को हराकर कांस्य जीता। दूसरी ओर भारत के अमन ने मेंस फ्रीस्टाइल 57KG इवेंट में ब्रॉन्ज जीता। वहीं, ब्रिज गेम के टीम फाइनल में भारत ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया।