CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 6, 2024

इल्कर आयसी ने एअर इंडिया का CEO बनने से इनकार किया

तुर्किश एयरलाइंस के बोर्ड ऑफ डाइरेक्टर्स के पूर्व चेयरमैन इल्कर आयसी (Ilker Ayci) एअर इंडिया के नए MD और CEO नहीं बनेंगे। उन्होंने टाटा संस से इस बारे में मिले ऑफर को ठुकरा दिया है। टाटा संस ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। दरअसल,आयसी की नियुक्ति की घोषणा के कुछ दिनों बाद भारत में इसका जम कर विरोध हुआ था। टाटा संस ने 14 फरवरी को इल्कर आयसी को एअर इंडिया का MD और CEO बनाने की घोषणा की थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आयसी ने कहा कि मेरे अपॉइन्टमेंट पर भारतीय मीडिया ने कई तरह की खबरें चलाईं। इन्हें देखते हुए मैं इस निर्णय पर पहुंचा हूं कि जब इस तरह का नैरेटिव चल रहा हो तब पोजिशन एक्सेप्ट कर पाना सही या सम्मानजनक नहीं है।