CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 10, 2024

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों बोले- हम अमेरिका की जागीर नहीं

14-04-2023, Friday

ताइवान पर वन चाइना पॉलिसी का फ्रांस ने किया समर्थन

हमें फैसले लेने का हक : फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों नीदरलैंड्स दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो चीन दौरे के वक्त दिए गए अपने बयान पर कायम हैं। मैक्रों ने कहा- अमेरिका के सहयोगी होने का मतलब उनका जागीरदार होना नहीं है। इसका मतलब ये नहीं है कि हम अपने बारे में नहीं सोच सकते।
फ्रेंच प्रेसिडेंट ने आगे कहा- ताइवान में यथास्थित को लेकर फ्रांस का पूरा समर्थन है। हम चीन की वन चाइना पॉलिसी के साथ हैं और चाहते हैं कि समस्या का समाधान शांतिपूर्ण तरह से निकाला जाए। मैक्रों के बयान पर व्हाइट हाउस ने कहा कि हमें फ्रांस के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों पर पूरा भरोसा है।