CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 10, 2024

भारत में पहली बार 24 घंटे में 4 हज़ार से ज्यादा मौत

देश में कोरोना मरीजों की मौतों का आंकड़ा पहली बार एक दिन में 4 हजार के पार हो गया है। शुक्रवार को जहां पॉजिटिव केस की संख्या 4 लाख 1 हजार 228 रही, वहीं 4,191 रिकॉर्ड मरीजों की जान चली गई। 25 दिन में रोज जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 1 हजार से 4 हजार के पार हुई है। इससे पहले 13 अप्रैल को मौतों की संख्या 1 हजार को पार हुआ था। वहीं, 2 हजार की संख्या 20 अप्रैल और 3 हजार का आंकड़ा 27 अप्रैल को क्रॉस कर गया था। कुल मिलाकर देखें तो एक हजार से तीन हजार मौतों की संख्या पहुंचने में 14 दिन लगें। वहीं 4 हजार का आंकड़ा 10 दिनों के अंतराल में पार हुआ है।