CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 20, 2024
tirupati balaji

दुनिया का सबसे अधिक धनवान मंदिर कौन सा है?

देश ही नहीं वरन दुनिया का सबसे अधिक धनवान मंदिर कौन सा है, आप जानते है?

भारतीय संस्कृति में धार्मिकता रची बसी है। प्राचीन काल में राजा महाराजा मंदिरों का निर्माण करवाते थे। जिसपर उस दौर में लाखो रुपए खर्च करते थे। ये मंदिर आज भी अपनी बहुत ही भव्यता समोए हुए है। लोग इन मंदिरों में जहां पूजा अर्चना करने जाते है, वही इनकी भव्यता से चकाचौंध हो जाते है।

देश के इन मंदिरों में से कई मंदिरों में स्थापित देव के प्रति भारी श्रद्धा के चलते लोग मन्नत पूरी होने पर दिल खोलकर चढ़ावा चढ़ाते है। जिससे इन मंदिरों की आय दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ रही है।

आज हम बात कर रहे हैं, देश ही नहीं वरन दुनिया के सबसे अधिक धनवान मंदिर की। यह मंदिर और कोई नही बल्कि दक्षिण भारत में स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर है। यह मंदिर कलियुग का वैकुंठ भी कहा जाता है। कहते है की जन जन के दुख कष्ट के निवारण हेतु ही भगवान विष्णु तिरुपति बालाजी के रूप में यहां बिराजमान है। यहां पर मन्नत पूरी होने पर लोग रुपए,से डॉलर्स और सोना,चांदी तक चढ़ाते है। यह विश्व का सबसे श्रीमंत मंदिर है।

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ट्रस्ट द्वारा इस वर्ष 1161 करोड़ की FD jama करवाई गई है। इसीके साथ अब तक FD का आंकड़ा 13,287 करोड़ तक पहुंच गया है।ट्रस्ट को FD का ब्याज ही 1600 करोड़ मिलता है।इसके अलावा 1031 किलो सोना भी बैंक के जमा करवाया गया है। इसीके साथ ट्रस्ट के खजाने में 11,329 किलो सोना जमा हुआ है।
हैं न…! भक्तो द्वारा लाड लड़ाए जाते भगवान तिरुपति बालाजी विश्व में सबसे अधिक धनवान!!