CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 9, 2024

पाकिस्तान में बिपरजॉय का असर शुरू

16-06-2023, Friday

सिंध प्रांत में तेज हवाओं के साथ बारिश जारी

72 हजार लोगों को सुरक्षित जगह भेजा गया

भारत के साथ-साथ चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर पाकिस्तान के तटीय क्षेत्र भी हाई अलर्ट पर हैं। सिंध प्रांत में तेज हवा के साथ तेज बारिश हो रही है। पाकिस्तान के पर्यावरण मंत्री शेरी रहमान के मुताबिक बिपरजॉय की रफ्तार कम हुई है।
पाकिस्तान के डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप के मुताबिक हवाएं 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी। समुद्र में काफी ऊंची लहरें उठ सकती हैं। चक्रवात से जुड़े सभी खतरों को देखते हुए सरकार ने हाई रिस्क इलाकों से 72 हजार लोगों को निकाला है। अस्पतालों को अलर्ट पर रहने को कहा गया है। स्कूल और सरकारी दफ्तरों को रिलीफ सेंटर बनाया गया है।