Association for Democratic Reforms के मुताबिक, वित्त वर्ष 2019-2020 के दौरान 7 राष्ट्रीय और 44 क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की कुल संपत्ति क्रमश: 6,988.57 करोड़ रुपए और 2,129.38 करोड़ रुपए दर्ज की गई है।
राष्ट्रीय पार्टियों में सबसे ज्यादा संपत्ति भाजपा की बताई गई है। भाजपा 4,847.78 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर है। जो कुल 69.37% है। ADR के मुताबिक इसके बाद बहुजन समाज पार्टी (BSP) का स्थान रहा, जिसने 698.33 करोड़ रुपए (9.99%) की संपत्ति घोषित की है। तीसरे नंबर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) ने 588.16 करोड़ रुपए (8.42%) की संपत्ति घोषित की।
More Stories
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के इस बूथ में डाला अपना वोट
वड़ोदरा को किसको वोट करना चाहिए !!!
वडोदरा शहर – जिला में लोकसभा चुनाव के मतदान की तैयारी पूरी