मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल के मार्गदर्शन में गुजरात ने कोरोना वैक्सीनेशन अभियान को तेजी देते हुए अब तक 3 करोड़ 50 लाख से अधिक वैक्सीन की डोज देने की उपलब्धि हासिल की है।
राज्य में 18 वर्ष से अधिक उम्र के टीकाकरण के पात्र कुल 4 करोड़ 93 लाख 20 हजार 903 लोगों में से अब तक 2 करोड़ 64 लाख 57 हजार 439 वैक्सीन की पहली खुराक और 85 लाख 43 हजार 595 दूसरी खुराक मिलाकर कुल 3, 50,01,034 डोज वैक्सीन दी गई है। गुरुवार, 5 अगस्त को एक ही दिन में राज्यभर में 5.81 लाख से अधिक डोज देकर गुजरात में एक दिन में सर्वाधिक टीकाकरण किया गया है।
More Stories
आरक्षण पर कांग्रेस का हाल ‘चोर मचाए शोर’ वाला है….नंदुरबार में PM मोदी का हल्ला बोल
Akshaya Tritiya: जैन धर्म के अनुयायियों के लिए मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग
NEWS Breaf: केजरीवाल को जमानत मिलेगी या नहीं,पंजाब किंग्स IPL की प्लेऑफ रेस से बाहर