CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 3, 2024

विश्व मना रहा है, वर्ल्ड मेनोपॉज डे

आज विश्व रजोनिवृत्ति दिवस यानि वर्ल्ड मेनोपॉज डे है। यह दिन महिलाओं और उनके परिवार में जागृति जगाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस वर्ष का थीम है, कार्डियो वास्क्युलर डिजीज।

प्रकृति ने जहां नारी को मातृत्व का वरदान दिया है, वहीं रजोनिवृत्ति काल भी दिया है।अर्थात प्राकृतिक रूप से मासिक स्राव बांध होने का काल।विश्व में महिलाओं में मेनोपॉज की उम्र 50_ 51 वर्ष है, तो भारत में यह उम्र करीब 48 साल है। महिलाओं के पीरियड्स बंद होने के समय शारीरिक ,मानसिक बदलाव आते है।शरीर में आते हार्मोनल बदलाव महिला को परेशान करते है।मासिक स्राव बंद होने के साथ ही बालजन्म की प्रक्रिया समाप्त होती है, एग्स बनने बंद हो जाते है।इस कारण शरीर में एस्ट्रोजन कम हो जाता है।इस स्थिति में पेट और कमर पर चर्बी बढ़ना,वजन बढ़ना,मूड स्विंग होना, हॉट फ्लशेस जैसी समस्याएं बढ़ जाती है।डिप्रेशन, हड्डियां कमजोर होना,चिड़चिड़ापन,गुस्सा आना,स्वयं को नेगलेक्ट फील करना जैसी तकलीफे बढ़ जाती है।इतना ही नहीं उदासी, वेजाइना में ड्राइनेस,थका थका सा महसूस करती है,तनाव में रहती है।इन स्थिति से लड़ने महिला को चाहिए परिवार का सपोर्ट।मेनोपॉज के प्रति जागृति लाने के उद्देश्य से ही वर्ल्ड मेनोपॉज दिन मनाया जाता है।

हार्मोनल संतुलन बिगड़ने से पीड़ित महिला इससे निजात तो नही पा सकती लेकिन इसे कम जरूर कर सकती है। इसके लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज,एरोबिक्स,साइक्लिंग,स्विमिंग,स्ट्रेचिंग,डांस में से जिसमे भी रुचि हो वह करे।हेल्थी खाना,स्वयं की पसंदीदा प्रवृत्ति करने से मन खुश रहेगा।

यह तो हुई आम मेनोपॉज प्रक्रिया की बात,लेकिन आज की आपाधापी,भागदौड़ भरी जिंदगी, खान पान की गलत आदतें, जॉब का या घर का तनाव, के कारण भारत की महिला के मेनोपॉज की उम्र घटकर 40 वर्ष हो गई है। कम उम्र में ही पीरियड्स आना बंद हो गया है। प्री मेनोपॉज के अन्य कारणों में ओवरी हेल्थ,अनुवांशिकता,खराब लाइफस्टाइल,अल्कोहल,स्मोकिंग का ज्यादा सेवन,ऑटो इम्यून सिंड्रोम जैसे कारण भी जिम्मेदार है।

इस स्थिति के कारण ह्रदय स्वास्थ्य पर भी कुप्रभाव पड़ता है।इसीलिए इस वर्ष का थीम कार्डियो वास्कुलर डिजीज रखा गया है।ताकि ह्रदय स्वास्थ्य के प्रति जागृति लाई जा सके।