CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 17, 2024

गाजा में Ceasefire की उठी मांग, अमेरिकी संसद में घुसकर यहूदी कार्यकर्ता कर रहे प्रदर्शन

इजराइल और हमास के बीच युद्ध का दौर जारी है। 7 अक्टूबर को शुरू हुई इस जंग का आज 13वां दिन है, जिसमें अब तक करीब पांच हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद भी अब तक संघर्ष विराम की कोई गुंजाइश नजर नहीं आ रही है। इस बीच गाजा में युद्धविराम की मांग को लेकर प्रगतिशील यहूदी अमेरिकी कार्यकर्ताओं ने वॉशिंगटन में यूएस कैपिटल (अमेरिकी संसद भवन) के अंदर घुसकर प्रदर्शन कर दिया। उनकी मांग है कि गाजा में युद्धविराम का किया जाए।

यदूही संगठनों की ओर से व्हाइट हाउस के पास भी घंटों तक इसी प्रकार का विरोध प्रदर्शन किया। बुधवार को हजारों प्रदर्शनकारियों ने वॉशिंकटन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के निवास के बाहर भीड़ इकट्ठी कर लड़ाई रोकने का आग्रह किया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि कांग्रेस को गाजा में युद्धविराम के लिए आह्वान करना चाहिए। यहूदी वॉयस फॉर पीस के मुताबिक, हजारों अमेरिकी यहूदियों ने संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, जबकि 350 से अधिक अंदर थे।