CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 17, 2024
Tunisia

Travel Blog: Tunisia जहां गड्ढा खोदकर बनाए जाते हैं घर, महिला पराएं मर्दों के साथ कर सकती हैं !

Travel Blog: एक कहावत है कि ‘नक़्शे की दुनिया सभी ने देखी है….पर दुनिया ने उसे ही देखा है….जिसने पूरी दुनिया देखी है’। इसलिए देश और दुनिया को करीब से देखना लगभग हर का सपना होता है। जब भी किसी को समय मिलता है वो किसी न किसी बेहतरीन जगह घूमने के लिए निकल जाते हैं। तो आज हम आपको दुनिया की उस जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जो जिसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी।

आज हम आपको जिस देश की सैर पर लेकर जा रहे हैं वहां आपको मरुस्थल की  एक ऐसी जगह देखने को मिलेगी जहां लोग जमीन के ऊपर नहीं बल्कि जमीन के अंदर गड्ढा खोदकर बने हुए मकान में रहते हैं। जहां इस्लामिक देश होने के बाद भी यहां की लड़कियों को दूसरे धर्मों में शादी करने की छूट है। इसी के साथ बहुत सारी खास बातें हैं जो आज आपको इस देश के बारे में पता चलेंगी। तो चलिए आपको लेकर चलते हैं एक बेहद ही खास और इस्लामिक देश की सैर पर जिसका नाम है ट्यूनीशिया (Tunisia)।

ट्यूनीशिया को ऑफिशियली तौर पर ट्यूनीशिया गणराज्य कहा जाता है। यह अफ्रीका महाद्वीप के उत्तर में स्थित 1 अरब राष्ट्र है। इस देश की सीमाएं उत्तर में भूमध्यसागर, पूर्व में लीबिया और पश्चिम में अल्जीरिया से मिलती है। ट्यूनीशिया देश का क्षेत्रफल लगभग 1,00,055 हज़ार 360 वर्ग किलोमीटर है। इस देश की ऑफिशियल भाषा अरबी है। यह वो इस्लामिक देश है और यहां अन्य भाषाएं भी बोली जाती है। ट्यूनीशिया गणराज्य की राष्ट्रीय मुद्रा ट्यूनीशिया दिनार है। इसी के सात इसकी राजधानी का नाम ट्यूनिस (Tunis) है। ट्यूनीशिया का यह सबसे बड़ा शहर होने के साथ साथ देश का आर्थिक, राजनैतिक और सांस्कृतिक केंद्र भी है।

महिलाओं को मिली अन्य धर्मों में शादी की पर्मीशन

अरब देशों की लिस्ट में ट्यूनीशिया एकमात्र ऐसा देश है जहां मुस्लिम लड़कियों को अन्य धर्मों में शादी करने की छूट मिली हुई है। दो हज़ार 17 से पहले ट्यूनीशिया भी अन्य देशों की तरह था, जहां दूसरे धर्मों में शादी करने की छूट नहीं थी। ट्यूनीशिया के तत्कालीन राष्ट्रपति के द्वारा दो हज़ार 17 में देश में नया कानून लाया गया। आज यहां की लड़कियां किसी भी धर्म में शादी कर सकती हैं और अपने जीवनसाथी को अपने हिसाब से चुन सकती हैं।

जमीन के अंदर बनाए हुए हैं घर

ऐसे ही यहां के दक्षिण ट्यूनीशिया में स्थित इस छोटे सा गांव है जिसका नाम माल्टा (Malt) है। आमतौर पर पहाड़ी इलाकों में देखा जाता है कि लोग जमीन के अंदर रहते हैं, लेकिन यहां के लोग अपने घरों को जमीन में एक बड़ा सा गड्ढा खोदकर बनाते हैं। सबसे पहले गड्ढा खोदने के बाद वहां से गुफा जैसे कमरों का निर्माण होता है, जिसमें वे रहते हैं। इस तरह से खुले गड्ढे एक आंगन के रूप में दिखते हैं। कभी कभी ये गड्ढे एक बड़े भूमिगत भूलभुलैया जैसे बन जाते हैं।

वैसे तो ये देश काफी संपन्न है लेकिन यहां अभी भी पानी की समस्या से जूझ रहा है। सरकार ने यहां फिजूल पानी खर्च करने पर सख्त मनाही कर रखी है। रिकॉर्ड सूखे की मार झेल रहे ट्यूनीशिया में लोग पीने के पानी का उपयोग सिंचाई और खेती के लिए नहीं कर सकते। यहां तक कि सार्वजनिक स्थानों पर लोग कार की सफाई भी पानी से नहीं कर पाते। अगर ऐसा करते हुए पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई होती है और उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है। इसलिए यहां पानी को बहुत समझ बूझ कर यूज करना होता है।

समस्याएं होने के बावजूद भी ट्यूनीशिया बहुत खूबसूरत है। अपनी हिस्ट्री,अपने जियोग्राफिकल स्ट्रक्चर इसी के साथ अपने कल्चर और ट्रेडिशन के लिए जाना जाता है। गर्म सूरज, रेगिस्तानी गर्मी और ठंडे मरुस्थल, खजूर के पेड़ और मसाले की सुगंध आपको यहां पर आने के लिए मजबूर करती है। यहां पर आप छुट्टियां बिता सकते हैं। रेतीले समुद्र तटों की सैर कर सकते हैं और एक बेहतरीन टाइमपास भी है। इसी के साथ यहां देखने के लिए बहुत कुछ है। पवित्र मंदिर, शानदार कार्थेज कोलोसियम, उमस भरा सहारा और ट्यूनीशिया के बहुत ही यादगार पर्यटन स्थलजहां पर आप एक्सप्लोर कर सकते हैं।

यदि आप ट्यूनीशिया आने की सोच रहे हैं तो यहां जरूर जाएं

कार्थेज (Carthage) का प्राचीन शहर

कार्थेज ट्यूनेशिया का सबसे प्रसिद्ध शहर है। वहां जाने के बाद आपके पास वास्तव में ट्यूनेशिया में देखने के लिए कुछ होगा। प्राचीन शहर के खंडहर अभी भी ट्यूनिस की खाड़ी के तट पर खड़े हैं जो इसकी भव्यता और इतिहास को जाहिर करते हैं। अब तक दुर्भाग्य से इतिहासकार कार्थेज की उत्पत्ति के बारे में पता नहीं लगा पाए हैं, लेकिन आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर खुदाई हो रही है और इस शहर को एक खंडहर के रूप में पहचान मिली है। लेकिन, यह एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल भी है जहां पर बहुत सारे इतिहास के रहस्य छिपे हुए हैं। इसकी खोज लगातार हो रही है।

अविश्वसनीय एम्फीथिएटर

एम्फीथिएटर संरक्षित रोम अवशेष ट्यूनीशिया का सबसे बड़ा दर्शनीय स्थल है। दीवारों का विशाल हिस्सा जो उत्तरी अफ्रीका में रोम के एक समय की शक्तिशाली पकड़ को बता रहा है। बता रहा है कि ये देश कितना पावरफुल था। इन अखाड़ों के नीचे गलियारों में आप चल सकते हैं। एम्फीथिएटर की तुलना अक्सर रोमन कोलोसियम से की जाती है।

ऐसी ही यहां और भी बहुत सी इतिहासित जगहें हैं, जिन्हें देखकर आप हैरान रह जाएंगे। तो यदि आप धूमने जाने का प्लान करें तो Tunisia जरूर जाएंष और हां इसके साथ ही इस स्टोरी में कमंट कर बताएं की आप और कौन-कौन सी जगहों के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। हम अगले ब्लॉक में उस जगह के बारे में आपको बताएंगे।