CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 17, 2024

वड़ोदरा में अब शादी इच्छुक लोगों के लिए जीवनसाथी पसंद करना होगा आसान, पीडीएफ लॉन्च

गुजरात के वड़ोदरा में अखिल महाराष्ट्र युवक संगठन द्वारा शादी इच्छुक युवक युवतियों के रजिस्ट्रेशन की पीडीएफ लॉन्च की गई।

अखिल महाराष्ट्र युवक संगठन वडोदरा द्वारा पिछले दिनों महाराष्ट्रीयन समाज के लड़का लड़कियों के लिए जीवनसाथी पसंदगी मेले का आयोजन किया गया था। जिसमें महाराष्ट्र गुजरात के अलग-अलग शहरों से आए 360 लड़के और लड़कियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। इस रजिस्ट्रेशन की एक पीडीएफ फतेहगंज पुलिस स्टेशन में PSI अजय गढ़वी के हाथों लॉन्च किया गया।

इस पीडीएफ की सहायता से महाराष्ट्रीयन समाज के शादी इच्छुक लोगों के लिए जीवनसाथी ढूंढना काफी आसान हो जाएगा। इस मौके पर अखिल महाराष्ट्र युवक संगठन के वड़ोदरा के अध्यक्ष विजय जाधव ने खुशी जताई।