CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 3, 2024

रूस का वैगनर ग्रुप पर तख्तापलट का आरोप

24-06-2023, Saturday

वैगनर चीफ का दावा- रूसी सीमा में दाखिल हुए लड़ाके

रोस्तोव शहर पर कब्जा,मॉस्को में हाई-अलर्ट

रूस ने शनिवार को वैगनर ग्रुप के हेड येवगेनी प्रिगोजिन पर तख्तापलट की कोशिश का आरोप लगाया है। मॉस्को हाई-अलर्ट पर है। राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रिगोजिन ने दावा किया है कि रूसी सीमा में दाखिल हो चुके हैं और उन्होंने रूस की सेना के एक हेलिकॉप्टर को भी मार गिराया है। राष्ट्रपति पुतिन को घटनाक्रम से जुड़ी सारी डीटेल्स ब्रीफ की जा रही हैं।
वैगनर ने ये भी दावा किया है कि उनकी आर्मी ने रोस्तोव शहर में कई जगह पर कब्जा कर लिया है। रोस्तोव के मेयर ने लोगों से घर के अंदर रहने की अपील की है। दरअसल, यूक्रेन में वैगनर ट्रेनिंग कैंप पर मिसाइल हमले के लिए प्रिगोझिन ने क्रेमलिन को दोषी ठहराया था। इस हमलें में कई वैगनर लड़ाकू मारे गए थे। इसके बाद रूस ने प्रिगोजिन के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी।

प्रिगोजिन ने कहा- हमारे पास 25 हजार लड़ाकों की फौज है। हमने अपना लक्ष्य तय कर रखा है और हम मरने के लिए भी तैयार हैं। हम अपनी मातृभूमि और रूसी नागरिकों के लिए खड़े हैं। उन्हें ऐसे लोगों से मुक्ति मिलनी चाहिए जो आम लोगों की हत्या कर रहे हैं।