CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 2, 2024

विद्रोह खत्म होने के 2 दिन बाद पहली बार बोले पुतिन

27-06-2023, Tuesday

पश्चिमी देश चाहते थे रूसी एक-दूसरे से लड़ें : पुतिन

वैगनर के लड़ाके सच्चे देशभक्त : पुतिन

रूस में वैगनर आर्मी का विद्रोह खत्म होने के 2 दिन बाद पहली बार राष्ट्रपति पुतिन ने देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा- पश्चिमी देश चाहते थे कि रूसी लोग एक-दूसरे से लड़ें। इसके जरिए वे यूक्रेन जंग में मिल रही लगातार हार का बदला लेना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हमारा देश हर हाल में एकजुट है।

पुतिन ने कहा- वैगनर ग्रुप के लड़ाके सच्चे देशभक्त हैं, जो अपने देश और नागरिकों के साथ गद्दारी नहीं कर सकते। कुछ लोगों ने सैनिकों को अंधेरे में रखा और उन्हें अपने ही भाइयों के सामने बंदूक लेकर खड़ा कर दिया। जिनके साथ कभी वे कंधे से कंधा मिलाकर लड़े थे।पुतिन ने वैगनर जवानों को ऑफर देते हुए कहा, सैनिक या तो रूस की सेना में शामिल हो जाएं या घर लौट जाएं।