उत्तर प्रदेश में काफी इंतजार करवाने के बाद आखिरकार रायबरेली सीट से राहुल गांधी ने अपना नामांकन दर्ज कर दिया है।
राहुल गांधी ने रायबरेली से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना दूसरा नामांकन कर दिया है।नामांकन से पहले राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यालय में पूजा की। इसके बाद काफिले के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन दाखिल किया। नामांकन के वक्त उनके साथ सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी, जीजा रॉबर्ट वाड्रा मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस के नेता किशोरी लाल शर्मा ने भी अमेठी से नॉमिनेशन कर दिया है।कांग्रेस ने नॉमिनेशन के आखिरी दिन रायबरेली से राहुल और अमेठी से किशोरी लाल के नाम का ऐलान किया। किशोरी सोनिया गांधी के भरोसेमंद माने जाते हैं।
एयरपोर्ट से सोनिया, राहुल और रॉबर्ट वाड्रा रायबरेली कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, जबकि प्रियंका और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत अमेठी गए। यहां किशोरी लाल के साथ प्रियंका गांधी ने रोड शो किया।
इस मौके पर प्रियंका गांधी ने कहा की हम अमेठी में एक बार फिर सच्चाई और सेवा की राजनीति वापस लाना चाहते हैं। अब मौका आ गया है। ये आपका चुनाव है, आप लड़ेंगे, आप जिताएंगे।
More Stories
PM मोदी का जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में चुनाव प्रचार,जम्मू कश्मीर को दोबारा राज्य का दर्जा दिलाने का वादा
शीला-सुषमा के बाद तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रहीं आतिशी, दिल्ली में इतिहास रचने को तैयार!
डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, लेकिन भारत को लेकर जो कहा वो भी जान लीजिए