CATEGORIES

October 2024
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
Wednesday, October 23   10:40:25
All We Imagine as Light

Cannes Film Festival में पायल कपाड़िया की फिल्म का जलवा, कहानी ने तोड़ा 30 साल का रिकोर्ड

Cannes Film Festival 2024: 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में कई भारतीयों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। 25 मई को इस रंगीले समारोह का आखिरी दिन था । ये दिन भारत के लिए बहुत ही लक्की साबित हुआ क्योंकि भारत ने दो अवॉर्ड्स अपने नाम किए। पहला अवॉर्ड प्रिया कपाड़िया की फिल्म ‘All We Imagine as Light’ के लिए और दूसरा अनसूया सेनगुप्ता ने अपने नाम किया। कान्स में भारतीय महिलाओं का जलवा देखकर पूरा देश आज गर्व महसूस कर रहा है। इसके साथ ही अनसूया ये अवॉर्ड हासिल करने वाली पहली भरतीय महिला बन गई हैं।

कान्स में All We Imagine as Light फिल्म को ज्यूरी अवॉर्ड मिला है। ये अवॉर्ड कन्स में दूसरा सबसे बड़ा अवॉर्ड माना जाता है।

चलिए जानते हैं इस फिल्म की कहानी

All We Imagine as Light फिल्म समकालीन मुंबई शहर के दृश्यों से प्रारंभ होती है, लेकिन इसमें बॉलीवुड सितारें या अरबपतिय उद्योगपति जैसों की कुलीन मुंबई नहीं फिल्माई गई है। निर्माता ने इस फिल्म में मुंबई शहर की गलियों के साथ यहां के नागरिकों की वास्तविकता से सभी को रूबरू कराया है। इस फिल्म को आप जरूर देखें।

ये फिल्म कपाड़िया की पहली नैरेटिव फिचर फिल्म है। जिसे गुरुवार को कान्स फिल्म फेस्टिवल में मेन कॉम्पिटीशन सेक्शन में दिखाया गया। इतना ही नहीं इस फिल्म के खत्म होने के बाद आठ मिनट तक पूरा हॉल तक दर्शकों की तालियों से गूंज उठा था। ये गूंज निर्माता ही नहीं बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व की बात है।

पिछले 30 सालों में ये गूंज पहली बार भारत के लिए सुनाई दी। जब कान्स फिल्म फेस्टिवल के मुख्य कॉम्पिटीशन सेक्शन में भारतीय फिल्म को दिखाया गया।