आज के डिजिटल युग में, जानकारी प्राप्त करने का सबसे तेज़ और प्रभावी तरीका गूगल सर्च बन गया है। चाहे पढ़ाई हो या ताजातरीन खबरें, लोग हर सवाल का जवाब सेकंड्स में गूगल से पा सकते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, 77.52% लोग आज भी जानकारी के लिए गूगल पर निर्भर हैं।
हालांकि, कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें गूगल पर सर्च करना कानूनी मुसीबतें खड़ी कर सकता है। आइए जानते हैं, वे कौनसी चार चीजें हैं जिन्हें सर्च करने पर आपको जेल भी हो सकती है।
1. बम बनाने का तरीका
बम बनाने की विधि सर्च करना गंभीर अपराध है। ऐसे सर्च अक्सर आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े होते हैं। अगर आपने गूगल पर बम बनाने का तरीका सर्च किया, तो पुलिस आपको गिरफ्तार कर सकती है और आपको जेल की सजा हो सकती है।
2. पायरेटेड फिल्में
पायरेटेड फिल्मों के बारे में सर्च करना भी आपको कानूनी परेशानी में डाल सकता है। भारत में पायरेटेड फिल्मों पर कड़े कानून हैं। ऐसी जानकारी सर्च करने पर आपको 3 साल तक की जेल और 10 लाख रुपये का जुर्माना हो सकता है।
3. चाइल्ड पॉर्न
चाइल्ड पॉर्नोग्राफी सर्च करना बेहद गंभीर अपराध है। भारत में चाइल्ड पॉर्न पर कड़े कानून हैं, और ऐसा सर्च करने पर पोस्को एक्ट 2012 के सेक्शन 14 के तहत आपको जेल हो सकती है। इसके लिए आपको 5 से 7 साल की सजा भी हो सकती है।
4. अबॉर्शन
अबॉर्शन के बारे में गूगल पर सर्च करना भी कानूनी मुसीबत में डाल सकता है। भारत में अबॉर्शन से संबंधित नए और सख्त कानून हैं, जो ऐसे सर्च करने पर आपको जेल भेज सकते हैं।
गूगल पर हर प्रकार की जानकारी आसानी से उपलब्ध है, लेकिन यह जरूरी है कि हम समझें कि कुछ चीजें सर्च करने से कानूनी जोखिम हो सकते हैं। जानकारी प्राप्त करने का सही और सुरक्षित तरीका अपनाएं और किसी भी अवैध गतिविधि में शामिल न हों।
More Stories
पाकिस्तान में ऐतिहासिक फैसला: सीएम के Top Advisor के रूप में की गई इस हिंदू की नियुक्ति
पाकिस्तान में 6 दिन तक सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म बैन, जानें वजह
आ गई NEET PG परीक्षा की नई डेट, देखें नया अपडेट