22-09-22
दिल्ली के निगमबोध घाट पर राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार
कई बड़े सेलेब्स अंतिम संस्कार में शामिल
पॉपुलर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार आज सुबह दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया गया। डेढ़ महीने से ज्यादा समय तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद आखिरकार 21 सितंबर को 58 साल की उम्र में राजू का निधन हो गया। उनको 10 अगस्त को एक्सरसाइज करते हुए हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद से ही वो दिल्ली एम्स में 42 दिनों से एडमिट थे। इलाज के दौरान उनकी हालत स्थिर हुई। कल अचानक उनकी हालत फिर बिगड़ गई थी। उनके अंतिम संस्कार में परिजन और रिश्तेदारों के साथ साथ बड़ी संख्या में सेलेब्स और फैंस भी शामिल हुए।
More Stories
Akshaya Tritiya: जैन धर्म के अनुयायियों के लिए मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग
NEWS Breaf: केजरीवाल को जमानत मिलेगी या नहीं,पंजाब किंग्स IPL की प्लेऑफ रेस से बाहर
कंपनी का जनरल मैनेजर निकला पाकिस्तानी जासूस…इनपुट मिलने के बाद CID क्राइम ने भरूच में चलाया ऑपरेशन