CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 9, 2024

आज के दिन किसी को भूल से भी न बोले “Happy Good Friday”, जानें इस दिन क्या हुआ था

गुड फ्राइडे के दिन को दुनियाभर में ईसाई लोग ईसा मसीह के सूली पर चढ़ने और मानवता के लिए दी गई कुर्बानी की याद में मनाते हैं। इसे ब्लैक फ्राइडे या ग्रेट फ्राइडे के नाम से भी जाना जाता है। इसे ईस्टर संडे के पहले वाले फ्राइडे को मनाया जाता है। इस साल यह दिन 29 मार्च 2024 को मनाया जा रहा है। यह दिन ईसाई धर्म के लोगों के लिए बहुत ख़ास है।

ईसाइ कथाओं के अनुसार दुनिया से बुराई को ख़त्म करने के लिए ईसा मसीह ने खुदका बलिदान दिया था। इस दिन को याद रखते हुए लोग गिरजाघर जाते हैं और प्रार्थना करते हैं। साथ ही कुछ जगहों पर ईसा मसीह के बलिदान और उनके अंतिम शब्दों को खास घटनाओं के रूप में दर्शाया जाता है। कई लोग तो आज उपवास भी रखते हैं और नॉन वेज खाने से परहेज़ करते हैं।

गुड फ्राइडे यहूदी लोगों के बीच ईसा मसीह की लोकप्रियता की शुरुआत का प्रतीक है, जिससे धार्मिक नेता नाराज हो गए। उन्होंने रोमन शासक पिलातुस से शिकायत की और यीशु पर पापी होने और ईश्वर के राज्य के बारे में बोलने का आरोप लगाया। परिणामस्वरूप, यीशु पर राजद्रोह और धर्म की अवमानना ​​का आरोप लगाया गया। उन्हें सूली पर चढ़ाकर मौत की सजा सुनाई गई और उन्हें कोड़े मारे गए, कांटों का ताज पहनाया गया और गोलगोथा में क्रूस पर कीलों से ठोक दिया गया। गुड फ्राइडे का नाम इस प्रकार रखा गया है क्योंकि बाइबिल के अनुसार यह वह दिन है जब यीशु को सूली पर चढ़ाया गया था।

कुछ लोगों का मानना है कि गुड फ्राइडे में गुड का मतलब गॉड से है। यानी इसे ‘होली फ्राइडे’ भी कहा जाता है। भले ही इस दिन का नाम गुड फ्राइडे है लेकिन इसमें गुड कुछ भी नहीं है। यह दिन शोक मनाने का दिन है। इसलिए गलती से भी आज के दिन किसी को हैप्पी गुड फ्राइडे विश मत करना।