CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 9, 2024

अकबर के साथ कैसे रह सकती है सीता!!

17-02-2024

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में अकबर नाम के शेर को सीता नाम की शेरनी के साथ रखने पर विवाद हो गया। विश्व हिंदू परिषद की बंगाल इकाई ने इसे हिंदू धर्म का अपमान बताया है। इसके खिलाफ कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका लगाई।16 फरवरी को जस्टिस सौगत भट्टाचार्य की पीठ के समक्ष याचिका लगाई गई थी। जिस पर 20 फरवरी को सुनवाई होनी है। याचिकाकर्ता की मांग है कि शेरों के जोड़े का नाम बदला जाए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शेर-शेरनी के जोड़े को हाल ही में त्रिपुरा के सेपाहिजला जूलॉजिकल पार्क से लाया गया था। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने शेरों का नाम नहीं बदला है। 13 फरवरी को यहां आने से पहले ही उनका नाम रखा जा चुका था।

विहिप का कहना है कि शेरों का नाम राज्य के वन विभाग द्वारा रखा गया था और ‘अकबर’ के साथ ‘सीता’ रखना हिंदू धर्म का अपमान है। हम इनका नाम बदलने की मांग करते हैं। इस मामले में राज्य के वन अधिकारियों और सफारी पार्क डायरेक्टर को मामले में पक्षकार बनाया गया है।