CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 9, 2024
Moon Image

तीन कदम में भारत ने फतह किया चांद, चंद्रयान-3 ने साझा की चांद की नई तस्वीरें

भारत ने तीसरे कदम में चांद पर इतिहास रच दिया है। चांद पर पहला कदम भारत ने 2008 में और दूसरा कदम 2019 में रखा था। पर 23 अगस्त, 2023 की शाम थी, देश ठहरा था, सांसें थमी थीं, पलकें उठी थीं और दुनिया भारत के कांधे पर सिर रख चांद की ओर टकटकी लगाए थी। धरती पर शाम हो रही थी, चांद पर सूरज उग रहा था। समय 6 बजकर 4 मिनट, भारत का चंद्रयान चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतर गया था।

इसके साथ ही चांद के सबसे मुश्किल इलाके में लैंड करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया। करीब 14 घंटे बाद गुरुवार सुबह खबर आई कि लैंडर से रोवर प्रज्ञान बाहर आ गया है और चांद की सतह पर घूम रहा है। यह जानकारी INSPACE चेयरमैन पवन के गोएनका ने दी।