CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 9, 2024

अरब सागर में बन रहा है चक्रवाती तूफान ‘तेज’, गुजरात के तटीय इलाकों में आने के संकेत

दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र डिप्रेशन में बदल रहा है। यह आज चक्रवाती तूफान में बदलकर ओमान और यमन तट से टकरा सकता है। इसके गुजरात तट की ओर बढ़ने की भी संभावना है। इस दौरान 62-88 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग का कहना है कि बिपरजॉय के बाद अरब सागर में उठने वाला इस साल का यह दूसरा तूफान होगा। इस तूफान को ‘तेज’ नाम दिया गया है।

जून 2023 में बिपरजॉय तूफान से गुजरात में 783 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। इसकी चपेट में आने 2 लोगों की मौत हो गई थी और 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इसके अलावा 8700 मकान गिरे गए थे और 225 स्कूलों को नुकसान पहुंचा था।