CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 6, 2024

बॉयफ्रेंड को दिन में 100 बार करती थी कॉल, निकली इस बिमारी का शिकार

आजकल हमारे आसपास हर कोई रिलेशनशिप में आ रहा है। रिलेशनशिप में आने के बाद कुछ लोग बहुत खुश रहते हैं, कुछ लोग सिर्फ खुश रहते हैं तो कुछ लोगों के लिए रिलेशनशिप एक बोझ बन के रह जाता है। ऐसा ही एक किस्साचीन के एक लड़के साथ हुआ। जब रिलेशनशिप में आना उसके लिए एक भयानक सपने जैसा बनकर रह गया।

यह किस्सा चीन की एक 18 साल की लड़की ‘ज़िआयु’ का है। ज़िआयु एक लड़के के साथ रिलेशनशिप में थी। ज़िआयु अपने घर से दूर आई थी एक यूनिवर्सिटी में पढाई करने के लिए। वहां उसकी मुलाकात एक लड़के से हुई जो बाद में उसका बॉयफ्रेंड बना। शुरुआत में सब कुछ सही चल रहा था, लेकिन कुछ समय बाद उस लड़के को सब कुछ बेकार लगने लगा। उसे लगने लगा कि वह उस लड़की के दबाव में है।

दरअसल ज़िआयु अपने बॉयफ्रेंड से कांस्टेंट अटेंशन मांगती थी और उसे यह भी कहती थी कि दिन हो या रात, उसे उसके मैसेज का रिप्लाई देना ही होगा। ज़िआयु की इन्ही सब हरकतों के कारण उसका बॉयफ्रेंड इस रिलेशनशिप में घुटन महसूस करने लगा।

एक दिन तो हद्द ही हो गई। ज़िआयु ने अपने बॉयफ्रेंड को दिन में लगातार 100 बार कॉल किया। हालाँकि उसके बॉयफ्रेंड ने इस बार कॉल नहीं उठाया और न ही उसके मैसेज का जवाब दिया। इस बात से नाराज़ ज़िआयु ने घर में चीज़ों को तोड़ना शुरू कर दिया। उसकी हरकतों से बॉयफ्रेंड ने पुलिस को फ़ोन कर दिया था। जब पुलिस ज़िआयु के घर पहुंची, तो उसने बालकनी से कूदने की धमकी दी।

इस पूरी घटना की जानकारी South China Morning Post (SCMP) ने दी थी। SCMP ने बताया कि जिआयु का व्यवहार तब सामने आया जब उसका एक वीडियो चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया। क्लिप में, वह अपने बॉयफ्रेंड को अपना WeChat कैमरा चालू करने के लिए संदेश भेजती है और उसे बार-बार कॉल करती है।

इस पूरी घटना के बाद पता चला कि ज़िआयु दरअसल ‘Love Brain’ नाम की एक दिमागी बिमारी का शिकार थी। ज़िआयु को बॉर्डरलाइन पर्सनैलिटी डिसऑर्डर नाम की बिमारी है, जिसे आम बोलचाल की भाषा में “लव ब्रेन” कहा जाता है। चेंग्दू के द फोर्थ पीपुल्स हॉस्पिटल के डॉक्टर और ज़िआयु का इलाज करने वाले डू ना ने बताया कि यह स्थिति एंग्जायटी, डिप्रेशन और बाइपोलर डिसऑर्डर जैसी अन्य मानसिक बीमारियों के साथ भी मौजूद हो सकती है।