कुवैत में आग लगने की घटना में 45 भारतीय पीड़ितों के पार्थिव शरीर को लेकर भारतीय वायुसेना का विशेष विमान कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा।
जान गंवाने वाले भारतीयों के शवों को देश लाने के लिए भारतीय वायुसेना का सी-130 जे सुपर हरव्यूलिस विमान भेजा गया था। ये अब मृतकों के पार्थिव शरीर के साथ कोच्चि में लैंड हो गया है। मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन खुद कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे।
मृतकों में सबसे ज्यादा केरल के नागरिक शामिल
केरल – 23 नागरिक
तमिलनाडु – 7 नागरिक
उत्तर प्रदेश – 3 नागरिक
आंध्र प्रदेश – 3 नागरिक
ओडिशा – 2 नागरिक
महाराष्ट्र – 1 नागरिक
कर्नाटक – 1 नागरिक
बिहार – 1 नागरिक
झारखंड – 1 नागरिक
बंगाल – 1 नागरिक
पंजाब – 1 नागरिक
हरियाणा – 1 नागरिक
आपको बता दें कि 12 जून को कुवैत में एक बहुत बड़ा हादसा हुआ था। वहां लेबर कैंप में भीषण आग लग गई थी, जिसकी चपेट में आने से 45 भारतीय नागरिकों की दर्दनाक मौत हो गई थी। ये भारतीय देश से दूर अपने परिवारों के लिए दो रोटी का इंतजाम करने के लिए वहां रहते थे।
![](https://vnmtvnews.com/wp-content/uploads/2023/09/cropped-334932638_5761922917268107_7483947632124436142_n.jpg)
More Stories
राज्यसभा में PM मोदी का विपक्ष पर तीखा प्रहार, योजनाओं और संविधान पर जवाब
हाथरस भगदड़ मामले में FIR से गायब हरि नारायण साकार का नाम, अंडरग्राउंड हुए बाबा
सूरत: भारी बारिश से नदी में तबदील हुई सड़के, ताश के पत्तों की तरह बिखर गए मकान, तस्वीरों में देखें आलम