CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 9, 2024
Ice Apple

आम की फसल कम होने से Ice Apple के बढ़े दाम, जानें गर्मियों के सुपरफूड के फायदे!

इस वर्ष बाजार में आम की फसल कम आई है, ऐसे में ताड़ गोला ( ice Apple) की मांग में काफी बढ़ोतरी देखने मिल रही है।

भरूच जिला के अंकलेश्वर तालुका के जूना दिवा गांव में 1000 ताड़ के पेड़ से एक दिन में 5000 से ज्यादा फल लिए जाते हैं, जिससे किसानों को अच्छी इनकम हो रही है। भारत के समुद्री किनारे वाले इलाकों जैसे कि महाराष्ट्र के कोंकण, गोवा और दक्षिण भारत के कई राज्यों में ताड़ के पेड़ ज्यादा संख्या में देखने मिलते हैं। गर्मी के समय में ताड़गोला की खेती कर किसान अच्छी इनकम प्राप्त कर रहे हैं। इन दिनों भरूच में जगह-जगह ताड़ गोला की बिक्री होती हुई देखने मिल रही है।

इस बार ताडगोला के दाम में भी बढ़ोतरी देखने मिली है। पिछले वर्ष ताड़ गोला की मार्केट प्राइस ₹400 प्रति 20 किलो थी, लेकिन इस बार आम की फसल कम होने से ताड़ गोला की मार्केट प्राइस 600 से 700 रुपए है, वैसे बाजार में ताड़गोला अलग-अलग दामों में बिकता है। ज्यादातर व्यापारी 10रुपयों में एक ताडगोला बेचते हैं। सूरत समेत की जगहो से व्यापारी ताडगोला लेने के लिए अंकलेश्वर और भरूच मार्केट आते हैं।

इस ice Apple की शुरुआत मार्च एंडिंग से होती है और जून की शुरुआत तक यह फल देखने मिलता है। ताड़गोला कबस्वाद मीठा होता है और इसके सेवन से शरीर में पानी का प्रमाण घटता नहीं है। ताड़गोला खाने से रोग प्रतिकारक शक्ति मजबूत बनती है। खासकर गर्मियों में शरीर में पानी कम हो जाता है ऐसे में ताडगोला खाने से पानी का प्रमाण ठीक रहता है और शरीर से टॉक्सिन भी बाहर निकल जाते हैं, डिहाइड्रेशन समेत की समस्या में ताड़गोला काफी फायदेमंद साबित होता है।

जानें इसके अद्भुद फायदे- 

  1. हाइड्रेशन: ताड़गोला 92% पानी से युक्त होता है, जो आपको गर्मियों में हाइड्रेटेड रहने में मदद करता है।
  2. वजन घटाने में सहायक: ताड़गोला कैलोरी में कम और फाइबर में उच्च होता है, जो आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है और वजन घटाने में मदद कर सकता है।
  3. पोटेशियम का अच्छा स्रोत: ताड़गोला पोटेशियम का एक अच्छा स्रोत है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने और मांसपेशियों की ऐंठन को रोकने में मदद करता है।
  4. विटामिन A और C से भरपूर: ताड़गोला विटामिन A और C का एक अच्छा स्रोत है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने और त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
  5. लाइकोपीन का अच्छा स्रोत: ताड़गोला लाइकोपीन का एक अच्छा स्रोत है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट है जो हृदय रोग और कुछ प्रकार के कैंसर के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है।
  6. पाचन क्रिया में सुधार: ताड़गोला में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को सुधारने और कब्ज को रोकने में मदद करता है।
  7. मांसपेशियों की ऐंठन को रोकता है: ताड़गोला में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स मांसपेशियों की ऐंठन को रोकने में मदद करते हैं, जो अक्सर गर्मियों में व्यायाम करने के दौरान हो सकती हैं।
  8. सूजन को कम करता है: ताड़गोला में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट सूजन को कम करने में मदद करते हैं, जो गठिया और अन्य सूजन संबंधी बीमारियों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
  9. आंखों की रोशनी के लिए अच्छा: ताड़गोला विटामिन A का एक अच्छा स्रोत है, जो आंखों की रोशनी के लिए अच्छा होता है।
  10. त्वचा के स्वास्थ्य के लिए अच्छा: ताड़गोला विटामिन C का एक अच्छा स्रोत है, जो त्वचा के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है और कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देता है।