CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 5, 2024

इंसानों में मिला बर्ड फ्लू

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने आज जानकारी दी है कि देश के जिआंगसू प्रांत में H10N3 बर्ड फ्लू का पहला मानव संक्रमण मामला सामने आया है। जिआंगसू प्रांत के झेनजियांग शहर में एक 41 वर्षीय पुरुष में यह वर्ड फ्लू का संक्रमण देखा गया है।

आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर लिखे गए एक बयान के आधार पर यह जानकारी सामने आई है और ऐसा माना जा रहा है कि मुर्गी पालन से यह बर्ड फ्लू फैला है और बड़े स्तर पर इसके फैलने का खतरा काफी कम है।

आयोग ने जानकारी दी कि 28 अप्रैल को शख्स को अस्पताल में भर्ती किया गया था। शख्स में बुखार और अन्य लक्षण देखे गए थे। एक महीने बाद यानी 28 मई को शख्स में H10N3 बर्ड फ्लू के वायरस की पुष्टि हुई है। हालांकि आयोग का कहना है कि इस वायरस का खतरा अभी उतना नहीं है। 
वहीं पीड़ित शख्स की स्थिति अभी सामान्य है और जल्द ही उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।