CATEGORIES

December 2023
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
December 3, 2023

भारतीय कोविड वेरिएंट का WHO ने किया नामकरण

भारत अभी हालही में ही कोवीड –19 की पहली लहर से उभरा ही था की कोरोना की दूसरी लहर ने मानो एक भयानक रूप धारण कर हालात बिगड़ दिए थे। इन्हीं सब के बीच, भारत में कोरोनावायरस के कुछ अलग स्वरूप भी नज़र आए थे। लक्षण कोरोनावायरस के थे मगर वो बीमारी कुछ अलग ही अंदाज में अपने पैर फैला रही थी। इसी के चलते अब WHO ने ही भारत के कोविड–19 वेरिएंट का नामकरण किया है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि, मुख्य वैरिएंट्स को आसानी से याद रखा जा सके इसके लिए इसका नाम रखा गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वेरिएंट्स के नामकरण के लिए ग्रीक भाषा के अल्फाबेट्स का इस्तेमाल किया है। वहीं, भारत में दूसरी लहर के लिए जिम्‍मेदार कोरोना वायरस वैरिएंट B.1.617.2 (Corona Virus Variants B.1.617.2 ) का नाम डेल्टा (Delta Strain) रखा है। वहीं, भारत में ही मिले वायरस के दूसरे स्ट्रेन (B.1.617.1) का नाम ‘कप्पा’ रखा गया है।

बता दें डेल्टा कोरोना वायरस भारत में कोरोना की दूसरी लहर के लिए जिम्मेदार है। इस वायरस के कारण भारत में कोरोना संक्रमितों की बाढ़ सी आ गई थी। हजारों लोगों की जान चली गई। संक्रमितों का आंकड़ा प्रतिदिन 4 लाख को भी पार करने लगा था।