CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 17, 2024

IAS बनना चाहती थी ये अभिनेत्री, बन गई टॉप की हीरोइन, पहचानिए कौन?

देश के कई गांव शहरों से लोग मुंबई एक सपना लेकर आते हैं, लेकिन वो कुछ ही लोग हैं जिनके सपने साकार हो पाते हैं। राशि खन्ना की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। राशि खन्ना ने फिल्म मद्रास कैफे से डेब्यू किया था। इसके अलावा वो कई फिल्मों और सीरीज में भी काम कर चुकी हैं। उनकी एक्टिंग का हर कोई दीवाना है।

राशि खन्ना आईएएस अधिकारी बनना चाहती थी, लेकिन जिंदगी ने उनके साथ एक खेल खेला जिसके बाद वे एक्ट्रेस बन गई। उनकी ये दास्ता भी काफी दिलचस्प है।

देश की राजधानी में जन्मी राशि की स्कूलिंग भी दिल्ली से हुई है। अभिनेत्री ने सेंट मार्क्स सीनीयर सेकंडरी पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की। 12वीं में टॉप करने के बाद राशि ने लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।

राशि खन्ना का सबसे पहला सपना सिंगर बनना था उसके बाद उन्होंने अधिकारी बनने का फैसला किया। और जोरों शोरों से उसकी तैयारी में लग गई। पढ़ाई के साथ एक्ट्रेस ने ऐड कंपनी में कॉपी राइटर का भी काम किया। इसके साथ-साथ वे मॉडलिंग भी करती थी। यहीं से उन्हें फिल्मों में रोल्स के ऑफर आना शुरू हुए और देखते ही देखते वे एक जानी मानी अभिनेत्री बन गईं।

उन्होंने फिल्म मद्रास कैफे से अपना डेब्यू किया। जॉन अब्राहम के साथ उनकी जोड़ी लोगों को बहुत पसंद आई। उसके बाद एक्ट्रेस ने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा।

बॉलीवुड के साथ उन्होंने तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी अपनी जगह बनाई है। हाल ही में राशि ने हैदराबाद में नया घर खरीदा है।