CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 5, 2024

जामनगर में सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिला ने किया मतदान

01-12-2022, Thursday

गुजरात चुनाव का उत्साह आज मतदाताओं के सिर चढ़कर बोला। एक ऐसा ही किस्सा जामनगर में सामने आया है जहां सिजेरियन के दो दिन बाद नवजात शिशु की माता मतदान करने पहुंची।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 को लोग एक लोकतंत्र पर्व के रूप में देख रहे हैं और मना रहे हैं। कई जगहों पर शादियों से पहले ही दूल्हा दुल्हन ने मतदान किया उनके परिवारों ने भी मतदान किया और अपने जीवन में मतदान को प्राधान्य दिया। ऐसे तो कई उदाहरण मिल जायेंगे लेकिन नवजात शिशु के जन्म के 2 दिन बाद ही किसी मां ने मतदान किया हो ऐसा शायद यह पहला किस्सा होगा। जामनगर के जामजोधपुर की निवासी श्रेया हितार्थ व्यास ने 29 नवंबर को सिजेरियन डिलीवरी से नवजात शिशु को जन्म दिया।परिवार में बच्चे के जन्म को लेकर बेहद ही खुशी थी श्रेया व्यास का स्वास्थ्य भी ठीक था तभी उसे ख्याल आया कि नवजात शिशु के भविष्य के लिए मतदान ही श्रेष्ठ अवसर है इसलिए उसने सिजेरियन डिलीवरी के केवल दो ही दिनों के बाद जागरूक नागरिक का फर्ज निभाया, और मतदान कर लोकतंत्र पर्व को मनाया।