CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 5, 2024

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में करीबन 57% मतदान

01-12-2022, Thursday

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण की मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई है सुबह 8:00 बजे से शाम के 5:00 बजे तक मतदान कराया गया।जिसमें करीबन 57% मतदान दर्ज हुआ है।कम मतदान होने से प्रत्याशी भी असमंजस में पड़ गए हैं। सौराष्ट्र कच्छ में 42% मतदान हुआ है, वहीं दक्षिण गुजरात में 56% वोटिंग दर्ज किया गया है।सौराष्ट्र में दक्षिण गुजरात से 14% कम मतदान हुआ है। सौराष्ट्र में पाटीदारों ने वोट में उदासीनता दिखाई है यह साफ प्रतीत हो रहा है। गुजरात के कच्छ में 54.52% सुरेंद्रनगर में 58.14% मोरबी में 56.20% राजकोट में 51.66% जामनगर में 53.98% द्वारका में 59.11% पोरबंदर में 53.84% जूनागढ़ में 52.04% गिर सोमनाथ में 60.46% अमरेली में 52.73% भावनगर में 51.34% बोटाद में 51.64% नर्मदा में 68.09% भरूच में 59.36% सूरत में 57.16% तापी में 72.32% डांग में 64.84% नवसारी में 65.91% और वलसाड में 62.46% वोटिंग हुआ है।