CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 3, 2024

आसमान में चांद के साथ दिखा शुक्र,सालों बाद दिखी ऐसी खगोलीय घटना

24-03-2023, Friday

शुक्रवार की शाम देश के अलग-अलग हिस्सों में चांद की अद्भुत तस्वीर देखने को मिली। दरअसल शाम के वक्त चांद के ठीक नीचे चमकता तारा दिखाई दिया।चांद के बिल्कुल पास तारे जैसी जो रौशनी नजर आई। खगोलशास्त्र के जानकारों के मुताबिक यह वीनस (शुक्र ग्रह) है।यह खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया में खूब शेयर की जा रही है।
बताया जा रहा है कि परिक्रमा करता हुआ पृथ्वी का उपग्रह चंद्रमा शुक्रवार शाम को पृथ्वी के पड़ोसी ग्रह शुक्र के साथ जोड़ी बनाता नजर आ रहा है। हसियाकार मुस्कुराते हुए चंद्रमा के ठीक नीचे सौर मंडल के सबसे चमकीले ग्रह शुक्र को देख हर कोई दंग रह गया।

देश भर में लोगों ने इस खगोलीय घटना की तस्वीर कैमरे में कैद की। चांद के साथ तारे के ऐसे निराले अंदाज बहुत कम देखने को मिलते हैं।जानकारों के मुताबिक वीनस अठ्ठारह करोड़ बावन लाख किलो मीटर दूर था। यह माइनस 3.98 मैग्निट्यूड से चमक रहा था।वहीं, चंद्रमा 3 लाख 79 हजार किलोमीटर दूर था। दूर रहते हुए दस फीसदी चमक के साथ था।इतना बड़ा अंतर होते हुए भी इनका कोंण पृथ्वी से देखने पर इस प्रकार था कि वे जोड़ी बनाते नजर आ रहे थे।