CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 5, 2024

केंद्रीय गृह मंत्री ने ​​​​​​​बीजापुर नक्सली एनकाउंटर में शहीद जवानों को जगदलपुर में श्रद्धांजलि दी

05 Apr. Bijapur: कल बीजापुर में नक्सली एनकाउंटर के बाद छत्तीसगढ़ के जगलपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, ‘जवानों का यह सर्वोच्च बलिदान है। उनके इस शौर्य ने इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ पर पहुंचा दिया है। अब हम इसे अंजाम तक लेकर जाएंगे।’ उन्होंने जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है। सीनियर ऑफिसर्स के साथ मीटिंग के बाद गृहमंत्री शाह मीडिया से बात की।

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अफसरों के साथ मीटिंग की है। सभी सुझावों पर कार्रवाई जारी है। कहा कि कैंप खुलने के बाद नक्सली बौखलाए हुए हैं। जहां मुठभेड़ हुई, वह इस बात को साबित करती है कि हम नक्सलियों के इलाके में बहुत अंदर तक पहुंच चुके हैं। फिलहाल बैठक में तय बातों के बारे में बताने से गृहमंत्री ने साफ़ मना कर दिया।

इस बीच गृह मंत्री शाह आज एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर है। इससे पहले उन्होंने जगदलपुर पुलिस लाइन में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी उनके साथ नज़र आये। गृह मंत्री बीजापुर में बासागुड़ा स्थित CRPF के कैंप भी जाएंगे। वहां जवानों के साथ चर्चा करेंगे।

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, केंद्र और राज्य मिलकर नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। संकट की घड़ी में पूरा देश जवानों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा, इस लड़ाई को हम विजय में बदलेंगे। जवानों ने नक्सलियों के गढ़ में घुसकर मारा है। नक्सली अब सिमट गए हैं। कहा, भारत सरकार और राज्य सरकार की ओर से विकास के कार्य में गति लाने का काम किया जा रहा है।

इस बीच वापसी में शाह रायपुर के अस्पतालों में भर्ती किये गए घायल जवानों से भी मुलाकात की। श्रद्धांजलि के बाद जवानों के शव उनके घरों के लिए रवाना किए जाएंगे। इससे पहले, मुख्यमंत्री बघेल ने असम दौरे से लौटने के बाद कहा था कि यह मुठभेड़ नहीं, युद्ध हुआ है। नक्सलियों की यह अंतिम लड़ाई है। उनकी मांद में घुसकर जवानों ने उन्हें मारा है।

रविवार को बीजापुर में नक्सली हमले में 23 जवानों के शहीद होने की खबर आयी थी, जिसके बाद रविवार को अमित शाह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से फोन पर बात की थी। शाह ने पूरी घटना के संबंध में विस्तार से चर्चा की। सीएम ने सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ की मैदानी स्थिति की जानकारी दी। शाह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा कि, ‘केंद्र से जो भी मदद की जरूरत होगी वह, राज्य को उपलब्ध करवाई जाएगी।’ इसके बाद शाह के CRPF के DG कुलदीप सिंह को घटनास्थल जाने के लिए कहा।