29-06-2023, Thursday
विधानसभा चुनाव से 5 महीने पहले कांग्रेस का फैसला
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टीएस सिंहदेव को दी बधाई
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव प्रदेश के पहले डिप्टी सीएम होंगे। बुधवार रात कांग्रेस अध्यक्ष ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। बुधवार को दिल्ली में दिनभर चली कांग्रेस की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सिंहदेव को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, हैं तैयार हम। महाराजा साहब को बधाई। कांग्रेस के इस फैसले को आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि ये नाराज खेमे को खुश करने की कोशिश है।
More Stories
इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी ने वापस लिया पर्चा, सामने आई BJP के दिग्गज के साथ सेल्फी से उड़ गए होश
YouTube, Google Ads पर पैसा खर्च करने में BJP सबसे आगे, दिए करोड़ों के विज्ञापन
VIDEO: ‘अगर यह मेरी गलती है तो प्रधानमंत्री मोदी का विरोध क्यों?’, रूपाला ने फिर मांगी क्षत्रिय समुदाय से मांफी