CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 9, 2024

टाइटैनिक का मलबा दिखाने वाली टूरिस्ट पनडुब्बी लापता

20-06-2023, Tuesday

अटलांटिक महासागर में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

टाइटैनिक के मलबे को देखने के लिए लोगों को ले जाने वाली पनडुब्बी अटलांटिक महासागर में लापता हो गई है। पनडुब्बी को ट्रैक करने के लिए खोज और बचाव अभियान शुरू हो गया है।
यह स्पष्ट नहीं है कि जिस समय पनडुब्बी लापता हुई उस समय उसमें कितने लोग सवार थे। टाइटैनिक के मलबे को देखने के लिए छोटी पनडुब्बी कभी-कभी पर्यटकों और विशेषज्ञों को ले जाती हैं। इसके लिए पैसा लिया जाता है। टाइटैनिक के मलबे तक की यात्रा में हजारों डॉलर खर्च होते हैं। टाइटैनिक के तक पहुंचने और वापस आने में करीब आठ घंटे लगते हैं।टाइटैनिक का मलबा अटलांटिक महासागर के तल पर 3,800 मीटर (12,500 फीट) नीचे है। मलबा कनाडा के न्यूफाउंडलैंड के तट से लगभग 600 किमी (370 मील) दूर है।