CATEGORIES

December 2023
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
December 7, 2023

मस्क के सबसे ताकतवर रॉकेट का दूसरा टेस्ट भी फेल, खराबी के चलते नष्ट करना पड़ा स्टारशिप

दुनिया के सबसे ताकतवर स्टारशिप व्हीकल का दूसरा टेस्ट भी फेल हो गया। लॉन्चिंग के करीब 2 मिनट 4 सेकंड बाद सुपर हैवी बूस्टर और स्टारशिप का सेपरेशन हो गया। बूस्टर को वापस पृथ्वी पर लैंड होना था, लेकिन यह फट गया। वहीं, स्टारशिप तय प्लान के मुताबिक आगे बढ़ गया। पृथ्वी से 148 Km ऊपर स्टारशिप में भी खराबी आ गई, जिसकी वजह से उसे नष्ट करना पड़ा।

​​​​एलन मस्क इसी स्पेसशिप के जरिए इंसानों को मंगल ग्रह पर भेजना चाहते हैं। मस्क का कहना है कि पृथ्वी पर एक लाइफ एंडिंग इवेंट मानवता के अंत का कारण बन सकता है, लेकिन अगर हम मंगल ग्रह पर अपना बेस बना लेंगे तो मानवता वहां जीवित रह सकती है। इसी वजह से वे 2029 तक इंसानों को मंगल ग्रह पर पहुंचाकर वहां कॉलोनी बसाना चाहते हैं।