CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 12, 2024

नोटों पर छप सकते हैं टैगोर-कलाम

06-06-22

भारतीय मुद्रा यानी रुपए पर अभी महात्मा गांधी की तस्वीर है। जल्द ही कुछ नोटों पर नोबेल विजेता कवि रवींद्रनाथ टैगोर और देश के 11वें राष्ट्रपति मिसाइलमैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की वाटरमार्क तस्वीर देखने काे मिल सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय वित्त मंत्रालय, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) कुछ नोटों की एक सीरीज पर कलाम और टैगोर के वाटरमार्क का इस्तेमाल करने पर विचार कर रहा है।टैगोर काे उनकी काव्य रचना गीतांजलि के लिए नोबेल पुरस्कार मिला था। वहीं, कलाम देश के महान वैज्ञानिक और व्यक्तित्वों में से एक हैं। अगर इन हस्तियों की तस्वीर नोटों पर छापी जाती है, ताे ऐसा पहली बार हाेगा, जब रिजर्व बैंक रुपए पर महात्मा गांधी के अलावा अन्य हस्तियों की तस्वीर छापेगा।