CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 6, 2024

मणिपुर आज खंडित नहीं है’ – स्मृति ईरानी

लोकसभा में हुई अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बाद बुधवार को काफी हंगामा मच गया। कांग्रेस संसद राहुल गांधी को लेकर एक नया विवाद भी हो गया। स्मृति ने राहुल गांधी पर महिला सांसदों के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं। भाजपा ने इसकी शिकायत स्पीकर से की है।

दरअसल संसद के मानसून सत्र में अविश्वास प्रस्ताव पर दूसरे दिन की बहस राहुल गांधी की स्पीच के साथ शुरू हुई थी। राहुल ने अपने 35 मिनट के भाषण में भारत जोड़ो यात्रा और मणिपुर पर बात की।

इस दौरान राहुल गांधी ने इस पर कहा कि हमारे प्रधानमंत्री आज तक मणिपुर नहीं गए। उनके लिए मणिपुर हिंदुस्तान नहीं है। मैं रिलीफ कैंप गया। महिलाओं और बच्चों से बात की। प्रधानमंत्रीजी ने आज तक नहीं किया। सेना एक दिन में वहां शांति ला सकती है। आप ऐसा नहीं कर रहे हो, क्योंकि आप हिंदुस्तान में मणिपुर को मारना चाहते हो। आप भारत माता के रखवाले नहीं, आप भारत माता के हत्यारे हो।

राहुल के भाषण के जवाब में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बोलीं कि राहुल भारत माता की हत्या की बात करते हैं। कांग्रेस ताली बजाती है। ये इस बात का संकेत है कि मन में गद्दारी किसके है।

स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि आप इंडिया नहीं हैं। पहली बार राष्ट्र के इतिहास में भारत मां की हत्या की बात की। कांग्रेस पार्टी यहां तालियां बजाती रही। जो भारत की हत्या की बात पर तालियां पीटते हैं, इस बात का संकेत पूरे देश को दिया कि मन में गद्दारी किसके है। मैं आज हिंदुस्तानी होने के नाते कहती हूं, मणिपुर खंडित-विभाजित नहीं है, मेरे देश का अंग है।