CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 3, 2024

इंडियन नेवी के युद्धपोत का रेस्क्यू ऑपेरशन लगातार जारी

चक्रवाती तूफान ताऊते अब कमजोर पड़ गया है, पर सोमवार को जब ये महाराष्ट्र से गुजरा तो इसने तबाही मचा दी। इसके चलते समुद्र में 4 जहाज फंस गए। इनमें से एक जहाज बार्ज P- 305 अब डूब गया है। ONGC के मुताबिक, इस पर 263 लोग सवार थे। 37 के शव बरामद किए गए हैं और 38 अभी लापता हैं। हालांकि, नेवी की ओर से यह आंकड़ा पहले 273 बताया गया था।

नौसेना ने बताया कि INS कोच्चि 188 लोगों को रेस्क्यू कर लौट आया है। वहीं INS कोलकाता के देर रात तक लौटने की संभावना है।

बार्ज P-305 के अलावा गाल कंस्ट्रक्टर पर 137 लोग फंसे थे, इन सभी को रेस्क्यू कर लिया गया है। बार्ज SS-3 पर 202 और सागर भूषण पर 101 लोग फंसे हैं। नेवी के मुताबिक, ये सभी लोग सुरक्षित हैं और इन्हें खाना-पानी जैसी चीजें मुहैया कराई गई हैं। इन जहाजों को ONGC की मदद से खींच कर वापस लाने की कोशिश जारी है।मुंबई से 175 किमी दूर हीरा फील्ड्स में बार्ज P305 पर रेस्क्यू सोमवार शाम 5 बजे से जारी है। इस पर सबसे ज्यादा 273 लोग सवार थे। इस जहाज के चालक दल और अन्य लोगों को निकालने में INS कोलकाता और INS कोच्चि जुटे हुए हैं।

इसी दौरान समंदर में तेज हवाओं और ऊंची लहरों के बीच नेवी के युद्धपोत INS कोलकाता ने वर प्रभा जहाज के एक लाइफ राफ्ट से दो लोगों को बचाया।इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि ताउते के चलते समंदर में कितनी खतरनाक स्थिति बनी थी और कैसे खराब मौसम की चुनौतियों के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था।