CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 3, 2024

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी ने खुद को मारे कोड़े

04-11-22

राहुल गांधी ने बच्चे को सिखाया कराटे

फोक डांस ढिमसा पर भी थिरके

भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों तेलंगाना में जारी हैं।यात्रा की शुरुआत रुद्रम से हुई। इसके बाद ऐसे कई मौके आए जहां राहुल गांधी का अलग अंदाज दिखाई दिया। पहले उन्होंने एक बच्चे काे कराटे की टेक्नीक सिखाई। फिर लोक नृत्य ढिमसा किया। इसके बाद सबसे अलग चीज रही बोनालू सेलिब्रेशन किया। इसमें उन्होंने खुद को कोड़े मारे।

भारत जोड़ो यात्रा के 12वें दिन तेलंगाना में राहुल गांधी ने खुद को कोड़े मारे। दरअसल, तेलंगाना के बोनालू फेस्टिवल में कोड़े मारने की परंपरा है। यह कोड़े ‘पोथाराजू’ बना व्यक्ति अपने शरीर पर मारता है। पोथाराजू, बोनालू फेस्टिवल की देवी महाकाली का भाई है, जो देवी की रक्षा के लिए चाबुक चलाता है। पोथाराजू को देवी महाकाली के अलग-अलग रूपों वाली 7 बहनों का भाई माना जाता है। ​​​​​राहुल ने एक बच्चे को पंचिंग प्रैक्टिस कराई। इसके बाद लोक नृत्य ढिमसा में शामिल हुए। राहुल जापानी मार्शल आर्ट फॉर्म अकीदो में ब्लैक बेल्ट हैं। वे मार्शल आर्ट सीखने के लिए जापान भी गए थे। 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत यात्रा 7 नवंबर को यात्रा महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी।