CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 5, 2024

पी.टी. उषा का आईओए प्रमुख के रूप में चुना जाना तय, शीर्ष नौकरी पाने वाली पहली महिला

28-11-2022, Monday

पीटी उषा भारतीय ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष होंगी | भारतीय ओलंपिक संघ का चुनाव 10 दिसंबर को होना है, लेकिन पीटी उषा इस पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार हैं |

जानी मानी एथलीट और राज्यसभा की मनोनीत सांसद पीटी उषा को भारतीय ओलंपिक संघ का अध्यक्ष बनाया गया है | इस पद की वो इकलौती दावेदार थीं, ऐसे में उनका अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा था | चुनाव 10 दिसंबर को होने थे, लेकिन विपक्ष में कोई और उम्मीदवार नहीं होने की वजह से उन्हें आईओए की पहली महिला अध्यक्ष चुन लिया गया है | एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता 58 साल की उषा 1984 के ओलंपिक 400 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में चौथे स्थान पर रहीं थी | इसी वर्ष जुलाई में पीटी उषा को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया था |

भारतीय ओलंपिक संघ: पीटी उषा का भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) का अध्यक्ष बनना तकरीबन तय हो गया है | दरअसल, भारतीय ओलंपिक संघ का चुनाव 10 दिसंबर को होना है, लेकिन पीटी उषा इस पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार हैं | वह भारतीय ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष होंगी | कई एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता 58 साल की उषा 1984 के ओलंपिक 400 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में चौथे स्थान पर रहीं थी | इससे पहले उन्होंने रविवार को शीर्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया | इसके अलावा उनके साथ उनकी टीम के 14 अन्य लोगों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया |