CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 6, 2024

चीन से युद्ध की आशंका से इनकार नहीं:नेवी चीफ

01-05-2023, Monday

हिंद महासागर में चीन के 6 वॉरशिप तैनात

हम ड्रोन और सबमरीन से नजर रख रहे है : नेवी चीफ

चीन लगातार हिंद महासागर में अपनी मौजूदगी बढ़ाता जा रहा है। इसे देखते हुए भारत की नेवी चीनी जहाजों पर पैनी नजर बनाए हुए है। शनिवार को चाणक्य डायलॉग के दौरान नेवी चीफ एडमिरल हरि कुमार ने कहा- चीन की नौसेना के जहाज पाकिस्तान समेत कई देशों के पोर्ट के पास मौजूद हैं और भारतीय नौसेना की इस पर पूरी नजर है।

नेवी चीफ ने बताया कि एक वक्त पर हिंद महासागर में चीन के करीब 3-6 युद्धपोत रहते हैं। इनमें से कुछ गल्फ ऑफ ओमान के पास हैं तो कुछ महासागर के पूर्वी तरफ रहते हैं। इसके अलावा कुछ चीनी रिसर्च शिप्स और कुछ मछली पकड़ने वाले जहाज भी वहां मौजूद हैं। चीफ एडमिरल कुमार ने कहा- हम अपनी योजनाओं को रिफाइन करते रहते हैं। इससे हमारी क्षमता के विकास में भी मदद मिलती है।