CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 6, 2024

इलाज के लिए दिल्ली पहुंचे नेपाल के राष्ट्रपति

20-04-2023, Thursday

एक महीने में दूसरी बार बिगड़ी
नेपाल के राष्ट्रपति की तबीयत

काठमांडू से लाया गया दिल्ली एम्स

नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है। इसके बाद उन्हें काठमांडू से एयरलिफ्ट करके नई दिल्ली लाया गया। पौडेल को दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। एक महीने में दूसरी बार नेपाल के राष्ट्रपति गंभीर तौर पर बीमार हुए हैं।पौडेल को पिछले ही महीने राष्ट्रपति चुना गया है। उनका इलेक्शन काफी विवादित भी रहा था। इसके लिए प्रधानमंत्री प्रचंड ने अपनी अहम विदेश यात्रा भी टाल दी थी। इसकी वजह यह थी कि पौडेल की जीत प्रचंड के लिए पॉलिटिकल चैलेंज भी था।