CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 2, 2024

6 महीने बाद भारत में कोरोना के नए केस 3000 से ज्यादा

31-03-2023, Friday

बीते 24 घंटे में 3016 केस, 14 मौतें

1 अक्टूबर को आए थे 3375 मामले

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3016 केस मिले हैं। यह आंकड़ा 1 अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा है। 1 अक्टूबर को 3,375 केस सामने आए थे। 6 महीने के बाद बुधवार यानी 29 मार्च को कोरोना के नए केस फिर 3 हजार से ज्यादा आए।बुधवार को 1,396 कोरोना मरीज ठीक हुए, जबकि 14 संक्रमितों की मौत हो गई। देश में फिलहाल 12,589 एक्टिस केस हैं। डेली पॉजिटिविटी रेट 2.73% रहा। इसका मतलब हर 100 टेस्ट पर दो से तीन मरीज मॉजिटिव मिल रहे हैं। मंगलवार को पॉजिटिविटी रेट 1.51% था। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को 15,784 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।